फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Firing in Ghudchadhi in Saharanpur, youth got shot... The groom's family kept running to escape

UP: सहारनपुर में घुड़चढ़ी में फायरिंग, युवक को गोली लगी... पुलिस से बचने को भागते फिर रहे दूल्हे के घरवाले

Fri, 07 Feb 2025 11:42 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 07 Feb 2025 11:42 AM IST
सार

दल्हेड़ी गांव निवासी अनुज की बृहस्पतिवार रात घुड़चढ़ी चल रही थी। दूल्हे के तहेरे भाई भूपेंद्र ने तमंचा निकालकर फायरिंग कर दी। वहां खड़े आर्यन को गोली लग गई। 

विज्ञापन
UP: Firing in Ghudchadhi in Saharanpur, youth got shot... The groom's family kept running to escape
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

बड़गांव क्षेत्र के दल्हेड़ी गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने देर रात्रि में ही घायल को नानौता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दूल्हे के तहेरे भाई व दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

 

गांव दल्हेड़ी निवासी सुरेश पुंडीर के बेटे अनुज की शादी समारोह को लेकर बृहस्पतिवार रात गांव में घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे के तहेरे भाई भूपेंद्र ने तमंचा निकालकर हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। वहां खड़े आर्यन को हाथ में गोली लग गई। घुड़चढ़ी देख रहे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। परिजन घायल को थाना लेकर पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे उपचार के लिए नानौता अस्पताल भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामले की गहनता से छानबीन की। घायल के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी भूपेंद्र पुत्र अजेस तथा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव में लगातार दबिशें दी जा रही हैं लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed