फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath said that crime has ended in the BJP government

UP Election 2022: सीएम योगी के तेवर, सहारनपुर में बोले- दंगाइयों और माफिया को सिखाया सबक

Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Feb 2022 08:14 PM IST
सार

सहारनपुर में गुरुवार को सीएम योगी के तेवर तीखे नजर आए। उन्होंने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा हमने दंगाइयों और माफिया को सबक सिखाया है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chief Minister Yogi Adityanath said that crime has ended in the BJP government
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में माफिया, गुंडों और दंगाइयों को सबक सिखाने का काम किया गया। अब किसी में हिम्मत नहीं की कांवड़ यात्रा रोक पाए। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते और न ही कर्फ्यू लगता है। हमारी सरकार ने जहां एक तरफ विकास किया, वहीं धार्मिक भावनाओं का भी ख्याल रखा। आज मथुरा और वृंदावन में बड़े उत्सव होते हैं। डबल इंजन की सरकार में बहू-बेटियों सहित हर वर्ग लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सहारनपुर में देहरादून रोड स्थित रिमाउंट डिपो मैदान पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी और मां बाला त्रिपुरा सुंदरी की धरती को नमन करते हुए भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले भाजपा जो संकल्प लेकर आई थी, उनको एक-एक कर पूरा किया गया है। डबल इंजन की सरकार ने दंगाइयों, माफिया, अपराधियों को सबक सिखाने का काम किया है। अब किसी की हिम्मत नहीं है रात में भी बहू-बेटियों के साथ छेड़छाड़ या किसी तरह की हरकत कर सकें। पांच साल में सरकार ने भयमुक्त माहौल दिया है। हमारी सरकार ने सहारनपुर को मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय दिया। 
विज्ञापन


इसके साथ सहारनपुर-देहरादून, सहारनपुर दिल्ली हाईवे का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों दंगाइयों, माफिया और अपराधियों को संरक्षण प्राप्त था। भाजपा सरकार ने ऐसे अपराधियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने का काम कर कानून का राज स्थापित कराया है। कोरोना काल में जनता की जान बचाने को सरकार ने उल्लेखनीय कार्य किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे

सहारनपुर को कर दिया था उपेक्षित 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की सीमा पर बसे सहारनपुर को पूर्व की सरकारों ने उपेक्षित कर दिया था। हमने विश्वविद्यालय, बाईपास और हाईवे बनाने की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया है।

यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें

एक लड़का करा रहा था दंगा, दूसरा देख रहा था तमाशा 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में हुए दंगे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बहन की सुरक्षा करने पर कवाल में दो भाई सचिन व गौरव की हत्या कर दी गई। तब, एक लड़का लखनऊ से दंगा करा रहा था तो दूसरा दिल्ली में बैठकर तमाशा देख रहा था। इतना ही नहीं दंगाइयों को सम्मानित तक किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed