फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Election 2022: Chandra Shekhar said that the Decision on the alliance will be taken on 13 January

यूपी चुनाव: चंद्रशेखर बोले- 13 जनवरी को होगा गठबंधन पर फैसला, पिता से किया था ये बड़ा वादा

Tue, 11 Jan 2022 07:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 11 Jan 2022 07:18 PM IST
सार

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि गठबंधन पर 13 जनवरी को फैसला होगा। उन्होंने अपने पिता के अंतिम क्षणों के दौरान एक बड़ा वादा किया था, जिसे वह पूरा करना चाहते हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Chandra Shekhar said that the Decision on the alliance will be taken on 13 January
चंद्रशेखर आजाद - फोटो : amar ujala

विस्तार

आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को अपने दिवंगत पिता गोर्धनदास की नौवीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी सहित पांचों राज्यों में मजबूती के साथ उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। कहा कि गठबंधन पर फैसला 13 जनवरी को हो जाएगा।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में हरिजन कॉलोनी स्थित अपने निवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में चंद्रशेखर आजाद ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने पिता के जीवन के अंतिम क्षणों में उनसे वादा किया था कि वे बहुजन समाज को इस देश का शासक बनाने का काम करेंगे। आजाद ने कहा कि वे इस वादे को पूरा करने का काम करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कौन है जावेद हबीब: लंदन तक पहुंचे... पर अपने ही इलाके में फंस गए, थामा था भाजपा का दामन, खूब प्रसिद्ध है परिवार
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनके पिता के संस्कार और अनुशासन से ही आज वे कांशीराम साहब के मिशन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। गठबंधन पर बात करते हुए कहा कि गठबंधन पर फैसला 13 तारीख को लिया जाएगा कि किस पार्टी के साथ गठबंधन होगा या नहीं होगा।

यह भी पढ़ें: जावेद हबीब की माफी को बताया ड्रामा: ब्यूटीशियन पूजा बोली- सजा दिलाकर ही लूंगी दम, पश्चिमी यूपी में बढ़ रहा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed