फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road

दोस्ती हो तो ऐसी: बीच सड़क पर नशे में पर बेसुध पड़ा था शराबी मालिक, कुत्ता वाहनों से करता रहा रखवाली

Sun, 03 Mar 2024 11:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Mar 2024 11:41 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक अजब गजब मामला सामने आया है। यहां एक शराबी मालिक बीच सड़क पर बेसुध हुआ तो उसका पालतु कुत्ता उसकी रखवाली के लिए उसके पास घंटों बैठा रहा। उसने किसी को पास नहीं फटकने दिया।

विज्ञापन
UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road
मालिक के साथ कुत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुत्ते को यूं ही इंसान का सबसे वफादार साथी नहीं कहा जाता। इसकी बानगी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में उस वक्त देखने को भी मिली जब हसनपुर चौक पर सड़क के बीचों-बीच शराब के नशे में धुत पड़े मालिक को उसका कुत्ता न केवल आती-जाती गाड़ियों से बचाता रहा, बल्कि उस पर कोई गाड़ी न चढ़ा दे ये जानकर शराबी मालिक तक किसी को फटकने भी नहीं दिया। इस घटना के फोटो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


हुआ यूं कि हसनपुर चौक पर सड़क के बीचों-बीच एक युवक नशे की हालत में धुत पड़ा था। उसे कुछ होश नहीं था। मगर उसके साथ उसका दुनिया का सबसे वफादार साथी उसका कुत्ता मौजूद था।

विज्ञापन

UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road
वफादार कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

यह कुत्ता अपने मालिक के चारों ओर घूम-घूम कर न केवल आती जाती गाड़ियों से उसकी रखवाली कर रहा था कि कहीं कोई वाहन उसके मालिक पर ना चढ़ जाए, बल्कि जिसने भी शराबी युवक के पास तक आने की कोशिश की तो कुत्ते ने गुर्राकर और भोंककर उसे दूर कर दिया।

UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road
वफादार कुत्ता - फोटो : अमर उजाला

यहां तक कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी जब उस ओर पहुंचा तो कुत्ता उसे पर भी लगातार भोंकता रहा। हालांिक पुचकारने पर वह शांत हो गया जैसे उसे लगा कि यह व्यक्ति उसके मालिक की मदद करने के लिए आया है। इसके बाद पुलिसकर्मी ने आसपास मौजूद कुछ लोगों की मदद से बीच सड़क से उठाकर बेसुध युवक को एक खाली प्लाॅट में ले जाकर लिटा दिया। 

विज्ञापन

UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road
वफादार कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कुत्ता निरंतर मलिक के साथ-साथ रहा और जब युवक को होश आया तो उसने भी अपने कुत्ते की वफादारी समझ उस पर अपना प्यार लुटा दिया और सड़क से गुजरते लोग यह देखकर यह कहते सुने गए कि 'दोस्ती हो तो ऐसी'।
 

UP: dog kept guarding drunk owner from vehicle after he was lying unconscious middle of the road
वफादार कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
वहीं एक और जहां सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हसनपुर चौकी के निकट यह नजारा देखने को मिला तो वहीं इंस्पेक्टर सदर बाजार संतोष कुमार का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed