{"_id":"6055c19c8ebc3ec86f6c1366","slug":"up-crime-news-love-couple-died-in-suspicious-circumstances-in-behat-kotwali-area-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सामने आई ये बड़ी वजह, जांच में जुटे पुलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सामने आई ये बड़ी वजह, जांच में जुटे पुलिस अफसर
Sat, 20 Mar 2021 03:04 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 20 Mar 2021 03:04 PM IST
विज्ञापन
जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बेहट कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में प्रेमी युगल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जहां युवती की मौत जहर खाने से होनी बताई जा रही है तो वहीं युवक की मौत फांसी पर लटकने से हुई है। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन
गांव अब्दुल्लापुर निवासी युवक का गांव की ही अपनी जाति की युवती के साथ पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जाता है कि प्रेमी युगल एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। वहीं परिजन इसका विरोध कर रहे थे। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे युवती ने जहर खा लिया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, वहां से उसकी हालत को नाजुक मानते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हायर सेंटर लेकर जाते समय युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव 2021: मुजफ्फरनगर में आरक्षण सूची जारी, किसे के चेहरे पर हंसी तो कुछ हुए मायूस, देखें लिस्ट
विज्ञापन
इसकी सूचना मिलने पर युवक ने गांव के पास ही बाग में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन युवक के शव को फंदे से उतारकर घर ले आए। प्रेमी युगल के परिजनों ने आनन-फानन में दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। दोनों ही परिवार ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/