फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP Budget 2024 : Maa Shakambhari Devi temple area will rejuvenated in Saharanpur

UP Budget 2024: मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र का होगा कायाकल्प, बनाया जाएगा भव्य अतिथि गृह, होंगे ये सभी काम

Tue, 06 Feb 2024 12:58 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 06 Feb 2024 12:58 AM IST
सार

UP Budget 2024 : मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ का बजट पिछले साल मिल चुका है, लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हुआ। बजट में इसकी घोषणा होने के बाद अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
UP Budget 2024 : Maa Shakambhari Devi temple area will rejuvenated in Saharanpur
मां शाकंभरी देवी द्वार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बजट में मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण को भी शामिल किया है। हालांकि, मंदिर क्षेत्र में सौंदर्यीकरण और विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ का बजट पिछले साल मिल चुका है, लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण का काम शुरू नहीं हुआ है। बजट में इसकी घोषणा होने के बाद अब उम्मीद जगी है कि जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


दरअसल, मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के आसपास श्रद्धालुओं के रुकने की कोई खास व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा अनेक समस्याओं से श्रद्धालुओं को जूझना पड़ता है, जबकि वर्ष में दो बार यहां मेला भरता है। चैत्र और शारदीय नवरात्र में लाखों लोग मां शाकंभरी देवी के दर्शन करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा रोजाना भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। पिछले साल शासन ने मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 50 करोड़ रुपये जारी किए थे। कई कामों को लेकर पर्यटन विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है।

ये होंगे कार्य
- टूरिस्ट फेसिलिटेशन सेंटर श्रद्धालुओं के रुकने की रहेगी व्यवस्था, मिलेगी सभी सुविधा
- भव्य अतिथि गृह बनाया जाएगा। मंदिर के चारों तरफ बनाया जाएगा परिक्रमा मार्ग
- रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगाता हुआ होगा मुख्य द्वार, मंदिर तक बनेगी पक्की सड़क
- पीने के लिए शुद्ध पेयजल की रहेगी व्यवस्था, 50 शौचालयों का होगा निर्माण
- पथ प्रकाश की व्यवस्था के लिए सोलर उर्जा प्लांट, स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी

विज्ञापन

सेतु निगम कराएगा पुल का निर्माण
बारिश के दिनों में श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मंदिर शिवालिक पहाड़ियों के बीच बना है। यहां बरसात में पहाड़ों बारिश होने पर बाढ़ जाती है, जिसमें कई बार लोग और उनके वाहन एवं दुकानदार का सामान भी बह चुका है। इस समस्या के निस्तारण को बाबा भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक सेतु निगम पुल बनाएगा।

यह भी पढ़ें: 54 साल बाद बड़ा फैसला: 875 लगीं तारीखें, 12 बने गवाह, पहले ज्ञानवापी... अब लाक्षागृह भी हिंदुओं का हुआ

मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र में अनेक विकास कार्य होंगे। ताकि श्रद्धालुओं को दिक्कत न झेलनी पड़ी। इसके लिए शासन ने 50 करोड़ का बजट जारी किया है। कामों की स्वीकृति मिल गई है। - प्रीति श्रीवास्तव, उपनिदेशक पर्यटन विभाग

यह भी पढ़ें: Baghpat: बरनावा में दरगाह नहीं, लाक्षागृह की जमीन, मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज, 53 वर्ष से चल रहा था वाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed