फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP board exam: Those who copy will go to jail

यूपी बोर्ड परीक्षा: नकल कराने वाले जाएंगे जेल

Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP board exam: Those who copy will go to jail
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने में लिप्त पाए जाने वाले लोग जेल जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कड़ी चेतावनी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी 90 केंद्र व्यवस्थापकों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चार दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंस की थी, जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर अरुण कुमार दूबे भी शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री का पूरा फोकस परीक्षा को नकल विहीन कराने पर रहा। उन्होंने सीसीटीवी और वायस रिकॉर्डर की निगरानी में परीक्षाएं कराने के साथ ही नकल कराने में किसी भी स्तर की संलिंप्तता पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना था कि यदि नकल कराने में जिला विद्यालय निरीक्षक भी लिप्त पाया जाता है तो उसे भी जेल जाना होगा। मुख्यमंत्री की सख्त चेतावनी के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी 90 केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षाओं में अलर्ट रहने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

साफ है सहारनपुर की छवि
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने के मामले में सहारनपुर का कभी नाम नहीं आया है। 2009 में एक सेंटर पर छह परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते पकड़े गए थे, जिन पर कार्रवाई भी हुई थी। हालांकि केंद्र व्यवस्थापक या कक्ष निरीक्षक की कोई संलिप्तता नहीं मिली थी। उससे पहले या उसके बाद नकल का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया है। बीते वर्ष पूरी परीक्षा में करीब 13 विद्यार्थी अलग-अलग परीक्षाओं में नकल करते पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने नकल कराने वालों को सख्त चेतावनी दी है। उनका कहना है कि नकल कराने में संलिप्त किसी भी स्तर के व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जेल भेजा जाएगा। हालांकि सहारनपुर में नकल की कभी कोई बड़ी घटना नहीं हुई है, मगर हमने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को अलर्ट किया है।
डॉक्टर अरुण कुमार दूबे, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed