{"_id":"65d78642282204dae50e49b3","slug":"up-board-exam-begins-65194-candidates-appeared-for-the-exam-on-the-first-day-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-118803-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज, पहले दिन 65,194 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज, पहले दिन 65,194 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Thu, 22 Feb 2024 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 22 Feb 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आईसीएसई और सीबीएसई के बाद बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड परीक्षाओं का भी आगाज हो गया। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 65,194 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3089 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही।
प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा में 37,923 परीक्षार्थियों के मुकाबले 36,031 उपस्थित रहे, जबकि 1892 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय पाली इंटरमीडिएट हिन्दी में 30,360 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 29,163 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1197 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। हाईस्कूल की परीक्षा 88 और 87 केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट व विभागीय सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
नोडल अधिकारी अपर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र यादव ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर परीक्षा केंद्रों को देखा। पहले दिन की परीक्षा में कोई छात्र नकल करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
-- - प्रश्नपत्र देखकर दूर हुआ परीक्षा का डर
- बीएचएस इंटर कॉलेज की छात्रा प्रीति ने बताया कि वह सुबह सात बजे केंद्र पर आ गई थी। लेकिन जितना पाठ्यक्रम पढ़ा था, उसी में से प्रश्न आए थे तो राहत मिली।
- हाईस्कूल छात्र नीरज जाटव का परीक्षा केंद्र मिशन कंपाउंड स्थित बीएचएस इंटर कॉलेज था। वह परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गया था।
- हाईस्कूल के छात्र प्रणव ने बताया कि हिन्दी के पेपर से परीक्षा की अच्छी शुरुआत हुई। दूसरे कॉलेज में बोर्ड परीक्षा को लेकर थोड़ा डर था, लेकिन प्रश्नपत्र देखकर डर दूर हो गया।
- बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज के छात्र गजेंद्र का परीक्षा केंद्र बीएचएस इंटर कॉलेज था। उसने बताया कि प्रश्नपत्र इतना आसान आएगा, इसकी उम्मीद नहीं थी। पहली बार बोर्ड परीक्षा दे रहा है तो अच्छा लग रहा।
- एसबीबीए इंटर कॉलेज के छात्र कार्तिक ने बताया कि उसका परीक्षा केंद्र बीएचएस इंटर कॉलेज था। परीक्षा को लेकर चिंता थी, इसलिए वह 11 बजे ही केंद्र पर पहुंच गया था। पेपर बेहद आसान आया।
- जेवी जैन इंटर कॉलेज के छात्र अंकुश ने बताया कि प्रश्नपत्र को करने में कोई दिक्कत नहीं आई। परीक्षा को जो समय था, उससे पहले ही पेपर को कर लिया था।