{"_id":"60ce08a08ebc3e2a0469e499","slug":"up-approx-a-dozen-defuse-hand-grenade-found-near-river-bridge-in-saharanpur-stirred-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : सहारनपुर में नदी पास 11 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : सहारनपुर में नदी पास 11 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप, मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा
Sat, 19 Jun 2021 08:39 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:39 PM IST
सार
बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जांच की। जांच पड़ताल में हैंड ग्रेनेड मिस मिले हैं, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार देर रात नदी के पुल के नजदीक तकरीबन एक दर्जन हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। जानाकारी के अनुसार मिर्जापुर थानाक्षेत्र की पजना नदी में पुल के नजदीक 11 हैंड ग्रेनेड मिले हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उस स्थान को कवर कर दिया। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और जांच की। जांच पड़ताल में हैंड ग्रेनेड मिस मिले हैं, जिन्हें टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के मिर्जापुर थानाक्षेत्र में पजना नदी रिजर्व फाॅरेस्ट से निकलती है, जहां आर्मी की फायरिंग रेंज भी है और आर्मी के जवान यहां फायरिंग का अभ्यास करते हैं। शनिवार को नदी के पुल के पास ग्यारह हैंड ग्रेनेड मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सील कर जांच की। वहीं बम निरोधक दस्ते ने पहुंचकर हैंड ग्रेनेडों की जांच की, जिसमें ये निष्क्रिय मिले हैं। टीम ने जांच के बाद सभी हैंड ग्रेनेडों को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि पुलिस टीम गई थी, हैंड ग्रेनेड इस्तेमाल किए हुए हैं, ग्रेनेड के खोखो को कब्जे में लिया गया है।