फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: Akhilesh Yadav said - BJP government is destroying brotherhood in the name of digging

UP: अखिलेश यादव बोले- खोदाई के नाम पर भाईचारे को खत्म कर रही भाजपा सरकार, ये संविधान को न मानने वाले लोग

Wed, 18 Dec 2024 04:57 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 18 Dec 2024 04:57 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने यहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav said - BJP government is destroying brotherhood in the name of digging
सहारनपुर पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मस्जिदों में खोदाई के सवाल पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि खोदने से भाईचारा खत्म हो रहा है। भाजपा सरकार जान बूझकर ऐसा कर रही है। 

विज्ञापन

अखिलेश यादव हवाई जहाज से लखनऊ से सरसवा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से बाय रोड अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समरोह में शामिल हुए। यहां करीब 25 मिनट ठहरने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से बात की। इसके बाद वह पूर्व विधायक विरेंद्र ठाकुर के जैन कॉलेज रोड स्थित निवास पर पहुंचे, जहां करीब 20 मिनट तक रुके। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सभी मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों में खोदाई के सवाल पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने भाजपा सरकार और नेताओं पर संविधान को नहीं मानने का आरोप लगाया। कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर देश के मजलूमों, दलितों, पिछड़ों और गरीबों के भगवान हैं, जिनको घर-घर में पूजा जाता है। उन्होंने संविधान के जरिए सभी को सम्मान और हक के साथ जीने का अधिकार दिया है। लेकिन भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है। यही वजह है कि वह संवैधानिक तरीके से चलने वाली लोक सभा और विधान सभाओं में सवालों के जवाब नहीं दे रही है।
 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने किसानों की आय दोगुनी करने, प्रत्येक वर्ष दो करोड़ नौजवानों को नौकरी देने और महंगाई कम करने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनाने के बाद भाजपा किसी भी मामले में जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। आरोप लगाया कि प्रदेश में जितनी लूट आज है, इतनी कभी नहीं थी। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए उन्होंने सहारनपुर की जनता को बधाई दी। 

भाजपा वालों का शादी से क्या लेना

शादी में आने के सवाल पर अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह इतने कैमरों के सामने भाजपाइयों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते, लेकिन इतना जरूर कहेंगे कि भाजपा नेताओं को शादियों से क्या लेना। उनका शादियों से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश की इस बात को सभी समझ गए कि वह किस के बारे में बोल रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed