फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   UP: A 12 year old child died by electric power in Saharanpur, an atmosphere of grief in family

Saharanpur News : करंट लगने से 12 साल के बेटे की मौत, भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल, मां बेसुध

Sat, 11 Nov 2023 11:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 11 Nov 2023 11:42 AM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। 12 साल के बेटे की मौत होने से मां बेसुध है और मृतक के भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
UP: A 12 year old child died by electric power in Saharanpur, an atmosphere of grief in family
बच्चे का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के बेहट में अलमारी की लाइट का स्विच बिजली बोर्ड में लगाने के दौरान एक 12 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसा मोहल्ला महाजनान में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ। तासीन का 12 वर्षीय बेटा घर में रखी अलमारी की लाइट जलाने के लिए उसका स्विच बिजली बोर्ड में लगा रहा था। इस दौरान आयान को करंट लग गया। परिजन आनन-फानन उसे उठाकर बेहट सीएचसी ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आयान की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा है। उसके पिता अपने मासूम बेटे की मौत से गहरे सदमे में है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, तस्वीरों में देखें कैसा है नन्हे मेहमान का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


आयान चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। उसकी मौत से उसके भाई बहनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। मां भी बेटे की मौत से बेसुध है।

यह भी पढ़ें: कहीं आप भी तो नहीं ले आईं नकली माल: बड़ी मात्रा में फर्जी हेयर रिमूवर और पेन किलर क्रीम बरामद, ऐसे फूटा भंडा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed