{"_id":"66e01fa56a12339f8b04253b","slug":"up-20-lakh-rupees-seized-from-ambala-new-delhi-intercity-express-was-to-be-used-in-haryana-elections-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये पकड़े, आरोपी गिरफ्तार, नोटों की गिनती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये पकड़े, आरोपी गिरफ्तार, नोटों की गिनती जारी
Tue, 10 Sep 2024 04:00 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Tue, 10 Sep 2024 04:00 PM IST
सार
सहारनपुर में आरपीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति को आरपीएफ ने 90 लाख रुपये से भी ज्यादा नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी व आरपीएफ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर जनपद में आरपीएफ ने अंबाला से नई दिल्ली के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 90 लाख रुपये से अधिक की नगदी पकड़ी है। जिस व्यक्ति से नगदी बरामद हुई, वह यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के नुमाईश कैंप का रहने वाला है। बरामद रुपयों की गिनती कराई गई तो ये 90 लाख नौ हजार 200 रुपये निकले। आरोपी इन रुपयों को दिल्ली के व्यापारियों को देने जा रहा था। इसी दाैरान आरपीएफ ने उसे धर दबोचा।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आरपीएफ सक्रिय है। रेलवे का खुफिया तंत्र भी ट्रेनों से आने वाले हर सामान पर पैनी नजर रखे हुए है। पंजाब और हरियाणा की तरफ से आने वाली हर ट्रेनों की विशेष चेकिंग की जा रही है। यहीं कारण है कि शराब से लेकर दवा ट्रेनों से पकड़ी जा चुकी है।
मंगलवार को आरपीएफ ने चेकिंग के दौरान ट्रेन नंबर 14511 अंबाला-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस से 70 लाख रुपये से अधिक रुपये की नगदी बरामद की है। बरामद नोटों की गिनती कराई गई है।
विज्ञापन
पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि वह रुपये कलेक्शन के थे, जो सहारनपुर से लेकर दिल्ली के व्यापारियों को देने जा रहा था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।