फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unregistered doctor ran away leaving the patient at the clinic

Saharanpur News: क्लीनिक पर मरीज को छोड़कर भाग गया अपंजीकृत डॉक्टर

Fri, 11 Oct 2024 02:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 11 Oct 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Unregistered doctor ran away leaving the patient at the clinic
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिलकाना रोड पर संचालित एक बिना लाइसेंस क्लीनिक पर छापा मारा। यहां अपंजीकृत डॉक्टर मरीज को देख रहा था। टीम को देखते ही वह शटर बंद कर भाग गया। इससे क्लीनिक के अंदर एक महिला बैठी रह गई। बाद में टीम ने आसपास रहने वाले एक युवक से शटर खुलवाया। टीम क्लीनिक पर सील लगाकर लौट आई।
विज्ञापन

शासन से स्वास्थ्य विभाग को अपंजीकृत चिकित्सकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपंजीकृत चिकित्सकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन अपने पटक सहायक के साथ चिलकाना रोड पर पहुंचे। जब उनकी गाड़ी मेडिकेयर क्लीनिक के बाहर आकर रुकी तो अंदर मरीजों को देख रहा अपंजीकृत चिकित्सक शटर गिराकर भाग गया। इससे मौके पर काफी लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। डिप्टी सीएमओ ने आसपास रहने वाले एक युवक को बुलाया और क्लीनिक का शटर खुलवाया। टीम ने क्लीनिक में जांच की। इस दौरान कहीं पर भी लाइसेंस नहीं मिला। इसके बाद टीम ने क्लीनिक पर सील लगा दी, साथ ही लाइसेंस न होने पर नोटिस भी दिया गया।
विज्ञापन

------
-- मेडिकल स्टोर का किया निरीक्षण
डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने बेहट रोड स्थित पलक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर मरीजों को देखने की शिकायत मिल रही थी। स्टोर संचालक को नोटिस दे दिया है, जिसका जवाब देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
शासन के निर्देश है कि जिले में अपंजीकृत चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाए। इसी के तहत बृहस्पतिवार को डिप्टी सीएमओ को चिलकाना रोड पर कार्रवाई के लिए भेजा गया था। मेडिकेयर क्लीनिक बिना लाइसेंस संचालित मिला। जिस पर सील लगा दी गई है।

- डॉ. प्रवीण कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed