फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unprecedented support for Jan Vishwas Yatra: Bhupendra

जनविश्वास यात्रा को मिल रहा अभूतपूर्व समर्थन: भूपेंद्र

Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Unprecedented support for Jan Vishwas Yatra: Bhupendra
सहारनपुर। प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जनविश्वास यात्रा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनेेगी।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सहारनपुर में भाजपा सरकार ने मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय की सौगात दी। इससे सहारनपुर को नई पहचान मिलेगी। यह विश्वविद्यालय इस क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। भाजपा सरकार ने गंगा एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। यह एक्सप्रेस-वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के बीच की दूरियां मिटा देगा। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को स्मार्ट सिटी बना कर इस क्षेत्र को आर्थिक उन्नति के रास्ते पर ले जाने का कार्य किया जा रहा है। अमृत योजना के अंतर्गत सीवरेज का बड़ा कार्य चल रहा है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के समूल नष्ट के लिए दृढ़ संकल्पित है। हमारी पार्टी ने जो कहा था उससे कहीं अधिक कर दिखाया है और उसी का परिणाम है कि भाजपा की जनविश्वास यात्रा को जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के बयान जब चुनाव आते हैं तो ईडी व सीबीआई दुरुपयोग किया जाता है, पर उन्होंने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। लखीमपुर खीरी कांड में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, कीरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, दिनेश सेठी, क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सर्किट हाउस से रवाना हुई जनविश्वास यात्रा
सहारनपुर। मंगलवार की रात जनविश्वास यात्रा महानगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सर्किट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई थी। बुधवार की सुबह पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह और आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी के नेतृत्व में यात्रा नकुड़ व गंगोह के लिए रवाना हो गई। रथ पर पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैैनी, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, विधायक देवेंद्र निम, कीरत सिंह मौजूद रहे।

मंत्री व क्षेत्रीय अध्यक्ष को भेंट किया श्रीराम दरबार
सर्किट हाउस से बुधवार की सुबह शुरू हुई यात्रा का भाजपा युवा नेता वैभव भाटिया ने स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके साथ ही श्री राम दरबार भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed