फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unleashed a merchant and took mobile of 70 thousand

व्यापारी को बेहोश कर 70 हजार का मोबाइल उड़ाया

Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Unleashed a merchant and took mobile of 70 thousand
गंगोह। सहारनपुर माल लेने जा रहे व्यापारी को बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघा कर रास्ते में ही लूट लिया। युवक की हालत खराब होने के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कानूनगोयान निवासी विकास गोयल पुत्र सतीश गोयल उर्फ टाटू पीठ बाजार में रेडीमेड कपड़ों का काम करता है। सोमवार को वह पैसे लेकर सहारनपुर माल लेने के लिए दोपहर को बस से निकला। करीब दो घंटे बाद किसी अपरिचित व्यक्ति द्वारा उनके घर फोन से सूचना दी कि विकास पुल के पास बेसुध अवस्था में पड़ा है। विकास के पिता ने सहारनपुर गए उसके चाचा को मामले की जानकारी दी तो वह मौके पर पहुंचे तथा उसे उठा कर जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। माना जा रहा है कि कोई बदमाश यहीं से उसके पीछे लग गया तथा उसने मौका लगाकर उसे कुछ सुंघा दिया जिससे उसे बेहोशी आ गई। बदमाश ने उसके पास मौजूद करीब 70 हजार की नकदी व मोबाइल ले उड़ा तथा सहारनपुर जाकर उसे कल्पना टाकीज के पास सड़क किनारे उतार दिया और चलता बना। सतीश ने बताया कि आसपास के लोगों ने उसे होश में लाने का प्रयास किया, लेकिन उसने कुछ होश में आकर घर का फोन नंबर बताया तथा फिर बेहोश हो गया। तब जाकर किसी ने यहां फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed