फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Unknown vehicle collided with the running teenagers, one died

Saharanpur News: दौड़ लगा रहे किशोरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 22 Feb 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle collided with the running teenagers, one died
गंगोह। अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे गांव बंदाहेड़ी निवासी दो किशोरों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। एक को गंभीर हालत के चलते सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गांव बंदाहेड़ी निवासी विशाल कश्यप (17) पुत्र धर्मेंद्र कश्यप और विक्रांत कोरी पुत्र हरिसिंह सेना भर्ती की तैयारी के लिए गंगोह-अंबेहटा मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। सुबह करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही वह गांव के मुख्य द्वार के समीप पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गये। दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विशाल को गंगोह सीएचसी ले जाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मौत का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक युवक गंगोह के एचआर इंटर कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था और चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता धर्मेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। दो बड़ी बहनों का विवाह हो चुका है, जबकि बड़ा भाई अर्जुन भी पढ़ रहा है। विशाल की मौत से पिता धर्मेंद्र, माता ममतेश और भाई अर्जुन सहित परिजनों का रोकर बुरा हाल था। सांत्वना देने के लिए उसके घर पर ग्रामीणों की भीड़ लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed