{"_id":"62152da090db194d0a1169fd","slug":"unhappy-with-love-marriage-mother-in-law-killed-daughter-in-law-saharanpur-news-mrt577961868","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह से नाखुश सास-ससुर ने करा दी पुत्रवधू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम विवाह से नाखुश सास-ससुर ने करा दी पुत्रवधू की हत्या
विज्ञापन
विवाहिता पूजा राठौर की हत्या के मामले में पकड़े गए आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात सारजेंट की पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस का कहना है कि सारजेंट ने देहरादून निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था, जिससे उनके माता-पिता खुश नहीं थे, उन्होंने पांच लाख की सुपारी देकर पुत्रवधू की हत्या कराई है। पुलिस ने हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस मृतका के सास-ससुर की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।
एसपी देहात अतुल शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि मूल रूप से विष्णु विहार बीकानेर, राजस्थान निवासी अमराव सिंह राठौर सरसावा एयरफोर्स स्टेशन में सारजेंट के पद पर तैनात हैं। 17 फरवरी को अमराव सिंह राठौर ने पत्नी पूजा राठौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद सारजेंट ने 20 फरवरी को बीकानेर निवासी अपने पिता श्रवण सिंह राठौर और मां किरण द्वारा परवेज पुत्र इकराम निवासी मोहल्ला अभिषेकनगर थाना सरसावा व मोनू पुत्र महकपाल निवासी ग्राम कल्लरपुर थाना नानौता को सुपारी देकर पूजा की हत्या कर शव छिपाए जाने का आरोप लगाकर दोबारा तहरीर दी। पुलिस ने परवेज और मोनू को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर हरियाणा के जनपद यमुनानगर में एक नहर से पूजा राठौर का शव बरामद कर लिया गया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि अमराव सिंह राठौर के पिता और माता के कहने पर उन्होंने पूजा की हत्या की। हत्या के लिए पांच लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। मृतका के सास-ससुर ने 80 हजार एडवांस दिए थे।
रीति-रिवाज से शादी कराने के बहाने पूजा को ले गए थे सास-ससुर
सहारनपुर। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में जानकारी दी कि 17 फरवरी को पूजा राठौर के सास-ससुर अमराव सिंह राठौर के घर सरसावा आए हुए थे। वह पुत्रवधू को रीति रिवाज से शादी कराए जाने की बात कह कर अपने साथ लेकर गए थे। वह लोग सरसावा से घंटाघर तक टेंपो में आए। इसके बाद एक टैक्सी किराए पर ली, जिसके जरिए वह पुत्रवधू को लेकर मुजफ्फरनगर हाईवे होते हुए लाखनौर पहुंच गए। इसके बाद परवेज और मोनू के साथ कार में सवार हो गए। सास-ससुर ने पूजा को बताया कि परवेज व मोनू उनके जानकार हैं। इसके बाद आरोपी पूजा को हरियाणा के जनपद यमुनानगर ले गए, जहां पर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंक दिया। इसके बाद सास-ससुर बीकानेर चले गए और मोनू व परवेज अपने घर लौट आए।
विज्ञापन
पूजा के परिवार में नहीं है कोई, परवेज भी है पूर्व सैनिक
एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पूजा देहरादून की रहने वाली थी, उसके परिवार में कोई नहीं है। अमराव सिंह राठौर ने उससे प्रेम विवाह किया था। पकड़ा गया आरोपी परवेज पूर्व सैनिक है। इसके अलावा अमराव सिंह राठौर के पिता श्रवण भी पूर्व सैनिक हैं।