फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Understand the importance of water, don't waste it: CDO

पानी का महत्व समझें, इसे बर्बाद न करें : सीडीओ

Tue, 07 Feb 2023 09:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Feb 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Understand the importance of water, don't waste it: CDO
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जलागम विकास घटक योजना के लिए जनपद का चयन होना गर्व की बात है। यह गंगा-यमुना का दोआब क्षेत्र है और यहां की भूमि भी बहुत उपजाऊ है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को पानी की महत्ता को समझाना चाहिए और किसी भी सूरत में पानी की बर्बादी ना होने दें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई कार्यशाला में मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य जल के स्रोतों का संरक्षण करना है। फसलों की सिंचाई में ऐसे तरीकों को अपनाया जाए जिससे पानी की कम से कम खपत हो। इस योजना में जनसहभागिता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉक्टर राकेश कुमार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य कृषि क्षेत्र, कृषि वानिकी, पशुपालन, मछली पालन आदि में बढ़ोतरी करना है। इस दौरान भूमि संरक्षण अधिकारी राम जतन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार, वरिष्ठ वैज्ञानिक श्रीधर पात्रा, प्रगतिशील किसान एवं पद्मश्री सेठपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed