फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Undercourts, service road and sewer will not pick up, BKU workers will protest

अंडरपास, सर्विस रोड और नाला न बनने पर धरना देंगे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 17 Jul 2020 09:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Undercourts, service road and sewer will not pick up, BKU workers will protest
बिहारीगढ़ में थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे 307 पर स्थित गांव टांडा मानसिंह व मनोहरपुर में सर्विस रोड, अंडरपास व पानी निकासी को नाला बनाने की मांग को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम बेहट के नाम संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष का दिया। बार-बार मांग करने के बाद भी नाला व सर्विस रोड न बनने से नाराज कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा एसडीएम बेहट के नाम दिये गये ज्ञापन में बताया कि दून हाईवे स्थित टांडा मानसिंह व मनोहरपुर गांव में सर्विस रोड व नाला बनवाने की मांग पिछले लंबे समय से कर रहे है। करीब 6 माह पूर्व धरने पर बैठे भाकियू के कार्यकर्ताओं को तत्कालीन एसडीएम बेहट के आश्वासन पर धरना समाप्त कराया था। भाकियू के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सर्विस रोड व अंडरपास न बनने से दुर्घटनाओं का खतरा बना है। वहीं नाला न बनने से बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। बार-बार मांग करने के बाद भी अभी तक कोई भी शुरूआत न होने से नाराज भाकियू के कार्यकर्ताओं ने 20 जुलाई से अनिश्चित कालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष उगेश कांबोज, देवेंद्र कांबोज, सोनी कुमार, समय सिंह, राकेश, रिंकू, नीटू, मनीष, बाबूराम, संजय कांबोज, वेदपाल कांबोज, कुलदीप कांबोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed