फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled tractor entered shop, girl who came for haircut died

Saharanpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा, बाल कटवाने आई बच्ची की मौत

Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 21 Mar 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor entered shop, girl who came for haircut died
चिलकाना रोड ​स्थित हलालपुर दुकान में घुंसा ट्रैक्टर
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर में नाई की दुकान में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घुस गया। जिसमें बाल कटवाने आई छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव हलालपुर निवासी हुकुम सिंह किसान है। बुधवार की शाम हुकुम सिंह छह साल की अपनी पोती अन्वी और सात वर्षीय जाह्नवी के बाल कटवाने के लिए गांव में ही नाई के यहां गए थे। नाई ने टीनशेड डालकर दुकान बना रखी है। जाह्नवी कुर्सी पर बैठकर बाल कटवा रही थी, जबकि हुकुम सिंह और अन्वी पास में खड़े थे। इसी दौरान गांव का ही निवासी विनय तेजगति से ट्रैक्टर लेकर आया, जो उसके नियंत्रण से बाहर हो गया और दुकान में घुस गया। हुकुम सिंह और दुकान संचालक ने भागकर जान बचाई, जबकि दोनों बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आ गई, जिसमें अन्वी की मौके ही मौत हो गई, जबकि जाह्नवी गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से फरार हो गया। देहात कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र प्रकाश ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

कई दिन से कह रही थी बाल कटवाने को
दोनों बच्ची परिवार के लोगों को कई दिनों से बाल कटवाने के लिए कह रही थी। रविवार को भी परिजन बाल कटवाने लेकर गए थे, लेकिन भीड़ के चलते वापस लौट आए थे। इसके बाद मंगलवार को भी बाल कटवाने गए थे, लेकिन किसी काम की वजह से दादा वापस आ गए। बुधवार को मौत बच्ची को खींचकर ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed