फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrolled diabetes damages many parts of the body

अनियंत्रित मधुमेह से कईं अंगों को नुकसान

Fri, 13 Nov 2020 09:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled diabetes damages many parts of the body
अनियंत्रित मधुमेह शरीर के कईं अंगों को पहुंचाता है नुकसान
विज्ञापन

सहारनपुर। देश में मधुमेह यानी शुगर की बीमारी तेजी से फैल रही है। मधुमेह को यदि नियंत्रित ना रखा जाए तो यह शरीर के अन्य अंगों जैसे किडनी, दिल और आंखों पर गंभीर असर पड़ता है। इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए चिकित्सक खानपान और दिनचर्या में बदलाव की सलाह देते हैं।

जिला अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में प्रतिदिन में 100 से 150 मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। जिनमें 40 से ज्यादा मरीज मधुमेह से पीड़ित होते हैं। फिजीशियन डाक्टर अनिल वोहरा का कहना है कि मधुमेह के मरीज खानपान में परिवर्तन कर बिना दवा के भी मधुमेह को नियंत्रित रख सकते हैं।
विज्ञापन

----- मधुमेह के लक्षण
- बार-बार पेशाब का आना और अधिक प्यास लगना।
- अत्यधिक भूख लगना और वजन का कम होना।
- हाथों और पैरों में झनझनाहट होना तथा हाथों-पैरों का सुन्न रहना।
- आंखों में धुंधलापन आना और चश्मे का नंबर जल्दी बदलना।
- अधिक थकान महसूस होना।
- बार-बार इंफेक्शन होना व घाव का देरी से भरना।
-----
मरीजों के लिए सावधानियां
- मोटापा कम करें और सप्ताह में तीन से चार दिन व्यायाम करें।
- चिकित्सक की सलाह पर अपना खानपान तय करें।
- चिकित्सक की सलाह के बिना यानी अपनी मर्जी से दवा ना लें।
- हर छह माह में अपनी किडन की जांच कराते रहें।
- समय-समय पर शुगर की जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed