{"_id":"61155dab8ebc3e62c00aeab0","slug":"uncontrolled-car-overturns-in-pond-death-of-two-youths-saharanpur-news-mrt551623764","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार तालाब में पलटी, दो युवकों की मौत
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। गांव बसेड़ा कुंवर में अनियंत्रित कार तालाब में पलट जाने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में मुरादाबाद के भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का कांठ निवासी भांजा रोहित कुमार चौहान (23) और धामपुर थाने के गांव सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिसौदिया (24) शामिल हैं। मनु प्रताप सिंह वायु सेना में एयरक्राफ्ट मैन के पद पर गुजरात के नालिया में तैनात बताया गया है।
धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी राजपाल सिंह मुरादाबाद में भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं। मुरादाबाद के कांठ निवासी उनका भांजा रोहित कुमार चौहान (23) पुत्र भोपाल सिंह उनके यहां रहकर लक्ष्य कॉलेज में पढ़ाई करता था। बुधवार शाम वह धामपुर थाना क्षेत्र के गांव सलेम सराय निवासी मनु प्रताप सिंह सिसौदिया के साथ कार से गांव बसेड़ा कुंवर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात करीब 11:30 बजे दोनों लौट रहे थे। गांव के बाहर निकलने पर तीव्र मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से निकाला। रोहित को प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मनु को धामपुर में ही सरकारी अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मनु का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल क्राइम राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि रोहित की मौत मुरादाबाद में हुई है, इसलिए वहीं उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।