{"_id":"602eb29a8ebc3ee8f7660e29","slug":"uncontrolled-auto-overturns-five-riders-injured-saharanpur-news-mrt5260393197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर आटो पलटा, पांच सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर आटो पलटा, पांच सवारियां घायल
विज्ञापन

नानौता। दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर सवारियां लेकर जा रहा आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पांच सवारियां घायल हो गई। एक सवारी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी ऑटो सवार जलालाबाद में मजदूरी करने जा रहे थे।
बृहस्पतिवार की सुबह नानौता थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव से चालक ऑटो पर सवारियां लेकर जलालाबाद जिला शामली जा रहा था। जैसे ही वह ऑटो लेकर दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित जंधेड़ी पुलिस चेक पोस्ट से आगे बीएसएम डिग्री कालेज के सामने पहुंचा। ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में प्रताप पुत्र रणजीत, राजबीर पुत्र पाल्लू, ऑटो चालक सीटू पुत्र फुल्लू, अजय पुत्र महेंद्र तथा संजय पुत्र बिरमा घायल हो गए। पुलिस ने सीएचसी नानौता में घायलों का उपचार कराया, जहां प्रताप को गंभीर हालत में अस्पताल रेफर कर दिया गया।