फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Uncontrollable car collides with tree, student dies

कार बेकाबू पेड़ सेे टकराई, छात्र की मौत

Wed, 02 Nov 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car collides with tree, student dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में देहरादून रोड पर एक बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन साथी घायल हुए। उन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार दिलाया।

थाना जनकपुरी क्षेत्र में बुधवार सुबह करीब छह बजे देहरादून रोड पर नौगजापीर के समीप बेकाबू कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक वंश शर्मा (16) पुत्र मनोज शर्मा निवासी भरत वाटिका कॉलोनी, मानव (17) पुत्र अनिल निवासी सुभाषनगर, वंश (18) पुत्र अनिल कुमार निवासी गोपाल नगर एवं सूर्य प्रताप (18) पुत्र संजू राणा निवासी भरत वाटिका कार से देहरादून रोड पर जा रहे थे। वे थाना जनकपुरी क्षेत्र में नौगजा पीर के समीप पहुंचे तो डिवाइडर से टकराकर कार बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। कार सूर्यप्रताप चला रहा था। आगे की सीट पर उसके साथ मानव बैठा था। हालांकि वंश पुत्र मनोज शर्मा व वंश पुत्र अनिल पीछे की सीट पर बैठे थे। टक्कर लगने पर वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा सड़क गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसके तीनों साथी घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में उपचार दिलाया गया। वंश चंद्रनगर स्थित एक स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। सूर्यप्रताप भी इसी स्कूल में पढ़ता है, जबकि वंश पुत्र अनिल व मानव दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ते हैं। छात्र की मौत का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed