{"_id":"65c3dba1d615815b0a07a114","slug":"ulama-supported-bjp-mps-demand-to-make-law-on-blasphemy-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-103807-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ईशनिंदा पर बीजेपी सांसद की कानून बनाने की मांग का उलमा ने किया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ईशनिंदा पर बीजेपी सांसद की कानून बनाने की मांग का उलमा ने किया समर्थन
Thu, 08 Feb 2024 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। बीजेपी सांसद अशोक वाजपेयी द्वारा राज्यसभा में ईशनिंदा कानून बनाए जाने की मांग उठाई है। उनकी इस मांग का उलमा ने समर्थन किया है। प्रसिद्ध आलिम मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि ईशनिंदा पर कानून बनने से मुल्क में जो नफरत का माहौल बना हुआ है वो समाप्त होगा।
देश में ईशनिंदा का कानून बनाए जाने वाली बीजेपी सांसद की मांग पर मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी ने कहा कि धर्म के प्रति गलत टिप्पणी करने की वजह से मुल्क में नफरत का माहौल बना हुआ है। इसमें कठोर कार्रवाई का प्रावधान होने से देश में आपसी भाईचारा मजबूत होगा और माहौल भी खुशनुमा होगा। उन्होंने कहा कि कई देशों में इस तरह के कानून बने हुए हैं। यही वजह है कि उन देशों में किसी के भी मजहब को निशाना नहीं बनाया जाता। बीजेपी सांसद ने ईशनिंदा को लेकर कानून बनाने की मांग उठाई है। उस पर जल्द अमल होना चाहिए।

डाॅ.दिनेश मालिक
विज्ञापन