फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Typhoid test kit finished, patient upset

टाइफाइड जांच की किट खत्म, मरीज परेशान

Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Typhoid test kit finished, patient upset
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में टाइफाइड की जांच किट नहीं आ रही हैं, जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ मरीज निजी लैब में जांच कराने को मजबूर हैं। इसके अलावा थाइराइड की भी जांच मशीन तीन माह से खराब पड़ी है।
विज्ञापन

एसबीडी जिला अस्पताल में फिजीशियन की ओपीडी में प्रतिदिन 200 से 250 मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें से प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों को टाइफाइड की जांच की सलाह दी जा रही है, लेकिन जिला अस्पताल की लैब में टाइफाइड की जांच किट नहीं आ रही हैं। जिसकी वजह से मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। चूंकि जिला अस्पताल में ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में वह जांच नहीं करा पा रहे हैं। कुछ मरीज प्राइवेट लैब में जांच कराने पहुंच रहे हैं। केवल टाइफाइड ही नहीं, लैब में रखी दो करोड़ रुपये कीमत की थाइराइड की जांच मशीन भी तीन माह से खराब पड़ी है। थाइराइड की जांच कराने के लिए पहुंच रहे मरीज भी निराश होकर लौट रहे हैं। थाइराइड की मशीन खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। यह अक्सर खराब ही रहती है। चूंकि मशीन अमेरिकी कंपनी की है। ऐसे में इसके लिए पुर्जा भी अमेरिका ही से आता है। मशीन को ठीक करने के लिए एक कंपनी निर्धारित है। ऐसे में अस्पताल प्रशासन किसी अन्य कंपनी से ठीक भी नहीं करा सकता है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर आज
सहारनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से पूर्व अध्यक्ष एवं एमएलसी बीन सिंह की 23वीं पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। परिषद के पश्चिमांचल के उप महामंत्री जेपी चाहर ने बताया कि रक्तदान शिविर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस स्थित इंजीनियर एसोसिएशन के कार्यालय में सुबह 10 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed