फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths drowned in Yamuna, one dead

यमुना में नहाने गए दो युवक डूबे, एक की मौत

Fri, 03 Jul 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Yamuna, one dead
सरसावा (सहारनपुर)। यमुना नदी में नहाने के लिए उतरे दो दोस्त गहरे पानी में डूब गए। इनमें से एक को तो मछली पकड़ रहे लोगों ने किसी तरह बचा लिया, जबकि दूसरा पानी में समा गया। पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर तलाश कराई तो, युवक का शव यमुना से मिल गया। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम भिक्खनपुर निवासी 20 वर्षीय अभिषेक पुत्र राजकुमार अपने दोस्त 22 वर्षीय सचिन पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम शाहजहांपुर के साथ शुक्रवार सायं चार बजे यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह डूबने लगे। नदी पर बने नए पुल के पास मछली पकड़ रहे कुछ लोगों ने दोनों युवकों को डूबते देखा। इस पर वे युवकों को बचाने के लिए नाव लेकर उसी दिशा में आगे बढ़े। मछली पकड़ने वालों ने सचिन को तो किसी प्रकार बचा लिया, लेकिन अभिषेक पानी में गुम हो गया। कुछ लोगों ने घटना की जानकारी युवकों के परिजनों को दी तो, वह भी मौके पर पहुंचे। शाहजहांपुर पुलिस चौकी को भी घटना की सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने ग्राम हुसैनपुर से गोताखोर बुलवाए। डूबे युवक की तलाश कराई। शाम करीब सात बजे युवक का शव नए पुल के पिलर के नजदीक गहराई में मिल गया। युवक के पिता ग्राम भिक्खनपुर के राशन डीलर राजकुमार बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed