{"_id":"57ab7c9f4f1c1b8667ee60d6","slug":"two-youths-drowned-in-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबे दो युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में डूबे दो युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 11 Aug 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
नहर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में बेहट रोड से सटे गांव बिजोपुरा की नहर में दो युवक डूब गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश शुरू की। 12 घंटे बाद गोताखोरों ने बिजोपुरा के युवक का शव बरामद कर लिया, जबकि दूसरे की तलाश जारी थी।
देहात कोतवाली के गांव बिजोपुरा निवासी 30 वर्षीय धर्मराज पुत्र बीर सिंह मंगलवार की शाम अपने रिश्तेदार 31 वर्षीय परसपाल पुत्र अतर सिंह निवासी फतेहपुर के साथ बाइक से नहर के पुल से गुजर रहे थे।
जानकारी के अनुसार उनकी बाइक पुलिया से टकरा गई और दोनों नहर में गिरे गए। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नहर पर पहुंचे और दोनों उनकी तलाश शुरू की।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत गोताखोरों को बुलाया। घंटों चली तलाश के बाद अंधेरा हो गया, जिससे उनकी तलाश नहीं की जा सकी। मगर बुधवार की तड़के ही गोताखोर फिर से तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
करीब 12 घंटे बाद गोताखोरों ने धर्मराज का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही गोताखोर दूसरे शव की तलाश में जुट गए। कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि गोताखोर दूसरे युवक की तलाश में जुटे हैं।