फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Roadways will run 150 buses for PET

Saharanpur News: पीईटी के लिए रोडवेज चलाएगा 150 बसें

Fri, 23 Oct 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Roadways will run 150 buses for PET
सहारनपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के लिए दूसरे जिलों में जाने वाले अभ्यर्थियों को बसों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए रोडवेज 150 बसें संचालित करेगा। यह बसें 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा के दौरान चलेंगी। परीक्षा के दौरान अधिक भीड़ होने पर बसें अतिरिक्त फेरे भी लगाएंगी।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन होने वाली पीईटी में करीब 87984 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अन्य जनपदों से अभ्यर्थी आएंगे। परीक्षा 34 केंद्रों पर कराई जाएगी। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वहीं, परिवहन निगम ने भी कमर कस ली है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने और लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए डिपोवार व्यवस्था की गई है। सभी निगम बसों को ऑनरोड रखने और अनुबंधित बसों के लिए अतिरिक्त चालक उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर से शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद आदि मार्गों पर बसें लगाई गई हैं। जरूरत पड़ने पर दूसरे मार्गों पर भी बसें भेजी जा सकेंगी। बस स्टैंड पर पेयजल की सुविधा मिलेगी। उधर, क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीईटी में अभ्यर्थियों को बसों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed