{"_id":"66b90f8884047736480ba684","slug":"two-youths-died-in-bike-collision-third-seriously-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-129246-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर
Mon, 12 Aug 2024 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
बिजेंद्र का फाइल फोटो
सरसावा (सहारनपुर)। मेडिकल कॉलेज के समीप शनिवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि तीसरे को गंभीर होने के चलते पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
हादसा रात साढ़े नौ बजे मेडिकल काॅलेज के पास हुआ। थाना क्षेत्र के गांव चतरसाली मिर्जापुर निवासी प्लेटिना बाइक पर सवार दो युवक बिजेंद्र (28) पुत्र हेतराम एवं सन्नी (27) पुत्र लाल सिंह अंबाला रोड से जैसे ही बीदपुर गांव की ओर जा रहे थे कि अचानक सहारनपुर से आ रही बुलेट से टक्कर हो गई। हादसा होते देख राहगीरों ने पिलखनी मेडिकल चौकी को फोन किया।
पुलिस कर्मियों ने तीनों घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां प्लेटिना सवार बिजेंद्र तथा सन्नी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। जबकि बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल अनस पुत्र वाजिद निवासी सहारनपुर को हायर सेंटर चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।
विज्ञापन
मिर्जापुर चतराशाली के ग्राम प्रधान डॉ. ओमवीर ने बताया कि दोनों युवक अविवाहित थे। बिजेंद्र नजीबाबाद स्थित एक निजी चिकित्सा संस्थान में आई टेक्नीशियन था। वह करीब 15 दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया हुआ था। मृतक का एक भाई तथा विधवा मां है।
दूसरा युवक सन्नी टाइल पत्थर लगाने का कार्य करता था। दोनों युवक आपस में दोस्त थे। पुलिस ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक बिजेंद्र के भाई अजय की तरफ से तहरीर दी गई है।