{"_id":"657368944b62c58073031bc4","slug":"two-youths-died-in-a-collision-between-bikes-mourning-spread-in-the-family-saharanpur-news-c-34-1-smrt1024-2786-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवार में मातम पसरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, परिवार में मातम पसरा
Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
- लबकरी मार्ग पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकराई
- पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद (सहारनपुर)। बड़गांव मार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के तैय्यबपुर बड़ा गांव निवासी कैलाश का पुत्र जोनी कुमार (27) बाइक पर किसी काम से बड़गांव मार्ग पर गया था। जब वह लबकरी गांव से निकल कर खजूरी गोहर के समीप पहुंचा तो सामने से आई बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। बाइकों की गति तेज होने के चलते जोनी कुमार सहित दूसरी बाइक पर सवार थाना तितरों के राधोड़ गांव निवासी सागर कुमार (22) पुत्र प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट पहना हुआ था। लेकिन हादसे में दोनों के हेलमेट टूट गए।