फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths cheated in the name of getting jobs

नौकर दिलाने के नाम पर दो युवकों से ठगी

Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Two youths cheated in the name of getting jobs
बड़गांव (सहारनपुर)।
विज्ञापन

देवबंद नगर पालिका में सफाई कर्मचारी की नौकरी दिलाने के नाम पर दो बेरोजगार युवकों से एक सफाईकर्मी ने पचास हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगी का शिकार हुए दोनों पीड़ितों ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

एक वर्ष पहले बड़गांव में तैनात एक सफाई कर्मचारी ने क्षेत्र के दो युवकों से देवबंद नगर पालिका में सफाईकर्मी की नौकरी दिलाने के नाम पर पच्चीस पच्चीस हजार रुपये ले लिए। आरोपी दोनों को नौकरी दिलाने का वादा करता रहा। एक वर्ष बाद पीड़ित संजय पुत्र महेंद्र निवासी सिसौना जमालपुर और सतेंद्र पुत्र जनेश्वर निवासी महेशपुर नगर पालिका देवबंद में नौकरी न मिलता देख उक्त नौकरी दिलाने वाले सफाईकर्मी से अपने द्वारा दिए गए पैसे लौटाने को कहा। आरोप है कि आरोपी सफाईकर्मी उनके साथ गाली गलौच करने पर उतर आया और पैसे लौटाने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed