फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youths came in contact with live wire in the field, one seriously injured

Saharanpur News: खेत में बिछी करंटयुक्त तार की चपेट में आए दो युवक, एक गंभीर

Fri, 20 Feb 2026 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths came in contact with live wire in the field, one seriously injured
जिला चिकित्सालय में भर्ती करंट से झुलसा युवक। श्रोत ग्रामीण - फोटो : अरीशा नाज।
- शिकारियों द्वारा बिछाए गए थे करंटयुक्त तार
विज्ञापन

- तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
शाकंभरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला में खेत में पानी देने जा रहे चचेरे भाई मांगेराम और अजय शिकारियों द्वारा बिछाई गई करंटयुक्त तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली मिर्जापुर क्षेत्र के गांव रामपुर बड़कला निवासी मांगेराम, उसका चचेरा भाई अजय अपने साथी राम कुमार के साथ गांव से कुछ दूरी पर खेत में पानी देने जा रहे थे। मांगेराम और अजय आगे-आगे चल रहे थे, जबकि राम कुमार कुछ दूरी पर पीछे था। इसी दौरान खेत में शिकार के उद्देश्य से बिछाई गई तार से दोनों टकरा गए। तार में उस समय हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ रहा था, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। पीछे चल रहा राम कुमार कुछ दूरी पर होने के कारण बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान संजय चौधरी एवं ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंची। थाना मिर्जापुर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीओ एसएन वैभव पांडे ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है जिसके आधार पर अरुण निवासी बड़कला, बलबीर निवासी जसमौर, राजेंद्र उर्फ काला निवासी बड़कला सहित कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बता दें कि इससे पहले भी क्षेत्र में शिकार की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। विगत दिनों ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गांव नागलमाफी में सड़क किनारे बारहसिंगा के अवशेष मिलने पर धरना देकर शिकारियों के खिलाफ हंगामा किया था। इस मामले में शाकंभरी रेंज और थाना मिर्जापुर में पांच शिकारियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था।

जिला चिकित्सालय में भर्ती करंट से झुलसा युवक। श्रोत ग्रामीण

जिला चिकित्सालय में भर्ती करंट से झुलसा युवक। श्रोत ग्रामीण- फोटो : अरीशा नाज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed