फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two youth riding a bike died in collision with a truck

Saharanpur News: बाइक सवार दो युवकों की ट्रक की टक्कर से मौत

Thu, 30 Nov 2023 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 30 Nov 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two youth riding a bike died in collision with a truck
जिला अस्पताल में पहुंचे मृतकों के परिजन। संवाद
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। नानौता थाने के गांव अनंतमऊ माजरी अपनी ससुराल के शादी समारोह में शामिल होने आए रिश्ते में साढू बाइक सवार दो युवकों की गांव बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के पास मोड़ पर ट्रक से टकरा कर मौके पर ही मौत हो गई। युवकों की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को सहारनपुर जिला अस्पताल भिजवा दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना रामपुर मनिहारान थाना की मल्हीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में बुधवार की रात साढ़े नौ बजे हुई। गांव बमियाला निवासी दीपक (28) अपने पटियाला निवासी साढू जितेंद्र (32) के साथ बाइक से अपनी ससुराल अनंतमऊ माजरी लौट रहे थे। इसी दौरान बुड्ढाखेड़ा गुर्जर के पास बड़गांव की तरफ से आ रहे ट्रक के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने उनकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त करते हुए परिजनों को खबर की। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। मृतकों के साले रवि कुमार ने बताया कि उसके दोनों जीजा उनके यहां विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। शादी दिन में संपन्न हो चुकी थी। शादी के बाद वे कुछ सामान लेकर मल्हीपुर की तरफ से नानौता की तरफ जा रहे थे कि दुर्घटना का शिकार हो गए। एक साथ दो बहनों के विधवा होने से परिवार में कोहरा मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक मौके पर ट्रक छोड़ कर फरार हो गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed