{"_id":"589b5d9d4f1c1b7e0b379c09","slug":"two-young-men-killed-in-the-accident-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो युवकों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में सड़क हादसे में बुधवार की रात दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक युवक की शिनाख्त कराई, जबकि दूसरे का पता नहीं चल सका। दोनों मरने वाले थाना बड़गांव के गांव किशनपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
बुधवार की रात करीब पौने नौ बजे गांव महेशपुर के पास सड़क पर दो बाइक सवारों के शव पड़े मिले। बाइक पूरी तरह टूटी हुई थी। साथ ही बराबर में एक कुत्ते का शव भी पड़ा था। राहगीरों ने इसकी सूचना थाना बड़गांव पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची बड़गांव पुलिस अपने थाना क्षेत्र का मामला न होने की वजह से लौट गई। इसके बाद देवबंद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, जिनमें से एक की शिनाख्त बॉबी निवासी किशनपुरा थाना बड़गांव के रूप में हुई।
विज्ञापन
जबकि दूसरे युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। देवबंद कोतवाली प्रभारी चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि किशनपुरा में सूचना भिजवा दी गई है। जैसे ही लोग मौके पर आएंगे दूसरे शव की भी शिनाख्त करा ली जाएगी। उन्होंने किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारे जाने की आशंका जताई।