{"_id":"57f00c7d4f1c1bce4b574b79","slug":"two-workers-killed-in-the-current-remount-depot","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमाउंट डिपो में करंट से दो कर्मियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमाउंट डिपो में करंट से दो कर्मियों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
रिमाउंट डिपो में कर्मचारियों की करंट से मौत होने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में रिमाउंट डिपो में ट्यूबवेल पर काम करते समय औजारों में करंट उतर जाने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
रिमाउंट डिपो के कर्मचारी मनीष तिवारी (24) निवासी ग्राम दिनारपुर, गागलहेड़ी तथा धर्मसिंह (48) निवासी ग्राम छिदवना शनिवार को ट्यूबवेल पर कार्य कर रहे थे। बताया जाता है कि रिमाउंट डिपो का ट्यूबवेल खराब हो गया था, जिसकी मोटर निकालने के लिए चेन लगाकर मशीन से निकाल रहे थे। अचानक ऊपर से जा रहे तार से चेन पुली छू गई और दोनों को जोरदार करंट लगा। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। लोगों ने दोनों को पहले रिमाउंट डिपो के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों द्वारा जवाब दिए जाने पर दोनों को हायर सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों कर्मचारियों की मौत की सूचना से रिमाउंट डिपो में शोक छा गया। दोनों कर्मचारियों के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।