फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two weeks will affect the operation of trains

दो सप्ताह प्रभावित रहेगा कई ट्रेनों का संचालन

Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 24 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Two weeks will affect the operation of trains
एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रेल लाइनों के नीचे बनाई जा रही पुलियाओं की वजह से दो सप्ताह तक रात के समय कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसमें एक ओर जहां कई ट्रेनों देरी से चलेंगी, वहीं दो ट्रेन कैंसिल रहेंगी। 
विज्ञापन


नागल और थानाभवन, देवबंद और रुहाना कला, बामनहेड़ी यार्ड और जड़ौदा नाला और मुजफ्फरनगर के बीच रेलवे लाइन के नीचे पुलियाओं का निर्माण कराया जा रहा है।

यह काम 23, 24, 25, 26, 27 और 28 अक्तूबर तथा दो, तीन, चार, पांच, छह, सात, दस और 11 नवंबर को चलेगा। इन दिनों में रात में साढ़े दस बजे से करीब दो बजे तक इन मार्गों की लाइन बंद रहेगी।
विज्ञापन


रात करीब दस बजे जैसे ही ट्रेन टपरी से निकला करेगी तो मार्ग को बंद कर दिया जाया करेगा। इसके बाद इधर से जाने वाली छत्तीसगढ़ ट्रेन को वाया शामली निकाला जाएगा। इसके अलावा आनंद विहार से उधमपुर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे देरी से चला करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को 35 मिनट देवबंद स्टेशन पर रोका जाएगा। हावड़ा मेल समेत दो ट्रेनें 22 और 24 अक्तूबर को कैंसिल  रहेंगी। ऐसे हालात में इन दिनों में रात में सफर करने वाले यात्रियों को विकल्प पर ध्यान देना होगा। यानी ब्लॉक से पहले या बाद सफर करना ही बेहतर रहेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed