फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two vehicles collided, six injured including five women on their way

दो वाहन टकराएं, राह चलती पांच महिलाओं सहित छह घायल

Sat, 06 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two vehicles collided, six injured including five women on their way
नागल। शनिवार सुबह नागल टपरी मार्ग पर छोटे हाथी वाहन व ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की टक्कर के दौरान उनकी चपेट में आई वहां से पैदल गुजर रही पांच महिलाएं और ई रिक्शा चालक घायल हो गया, जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं हादसे के बाद ग्रामीणों ने छोटे हाथी वाहन के चालक से मारपीट करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार देवबंद थाना क्षेत्र के गांव थीतकी निवासी वसीम सुबह करीब नौ बजे छोटा हाथी वाहन लेकर सहारनपुर से अपने गांव लौट रहा था। गांव लखनौर में अनियंत्रित होकर उसकी टक्कर सामने जा रही एक ई रिक्शा से हो गई। रिक्शा से टकराने के बाद वाहन जंगल की तरफ जा रही गांव लाखनौर निवासी महिला कमलेश, स्वाति, कर्मवती, सपना और कुसुम देवी से टकरा गया। हादसे में उक्त महिलाओं सहित ई रिक्शा चालक कुलदीप निवासी रसूलपुर खेड़ी भी घायल हो गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने छोटा हाथी वाहन चालक की पिटाई करते हुए उसे पुलिस को सौंप दिया। जबकि ई रिक्शा चालक सहित महिलाओं को जिला अस्पताल भरती कराया गया। नागल थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि अभी पीड़ित पक्ष की तहरीर नहीं आयी है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed