फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two trucks seized in illegal mining, drivers sent to jail

अवैध खनन में दो ट्रक सीज, चालकों को भेजा जेल

Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two trucks seized in illegal mining, drivers sent to jail
बेहट कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए ट्रक चालक। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनिज से भरे दो ट्रक पकड़ने के साथ ही उनके चालकों को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस ने ट्रक चालकों और मालिकों के खिलाफ बिना प्रपत्रों के खनिज का परिवहन करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा खनिज सामग्री से ओवरलोड दोनों ट्रकों को भी सीज किया ।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पवन चौधरी ने बताया बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस टीम पठानपुरा-उसंड़ मार्ग पर गश्त कर रही थी। उसंड़ के पास नदी के रपटे से खनिज से भरे दो ट्रक गुजर रहे थे, इनमें खनिज सामग्री ओवरलोड भरी गई थी। पुलिस ने दोनों ट्रकों को रोककर उनके चालकों से ट्रकों में भरे गए खनिज से संबंधित पत्र मांगें, लेकिन उनके पास कोई प्रपत्र नहीं था। पुलिस ने दोनों ट्रकों के चालकों को गिरफ्तार कर लिया और दोनों ट्रकों को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। पूछताछ में ट्रक संख्या -यूपी 15एटी/3785 के चालक मुस्तकीम पुत्र गुलफाम निवासी गांव छितैला थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर ने बताया उसके मालिक इंतखाब व फुरकान निवासी बाढ़ा मेरठ है और ट्रक संख्या-यूपी15 डीटी/2056 के चालक मुकम्मिल पुत्र मोबिन निवासी गांव भैसानी इस्लामपुर थाना थानाभवन जनपद शामली ने बताया उसके मालिक कासिम निवासी बाढ़ा मेरठ द्वारा यह खनिज सामग्री चोरी से एक क्रेशर से भरवाई है। इसके बाद ट्रक चालकों एवं उनके मालिकों के खिलाफ बिना प्रपत्रों के अवैध तरीके से खनिज का परिवहन करने के आरोप में संबंधित धारा में रिपोर्ट दर्ज की, जबकि दोनों ट्रकों को ओवरलोडिंग और अवैध खनिज सामग्री भरी होने के चलते सीज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed