{"_id":"5d6038738ebc3e013c6c97eb","slug":"two-thousand-electricity-connections-will-be-cut-in-a-single-day-of-defaulters-saharanpur-news-mrt4396455147","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायादारों के एक ही दिन में कटेंगे दो हजार विद्युत कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायादारों के एक ही दिन में कटेंगे दो हजार विद्युत कनेक्शन
विज्ञापन
सहारनपुर। विद्युत निगम एक ही दिन में सहारनपुर जिले के दो हजार बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटेगा। जिले के आठ विद्युत खंडों में से प्रत्येक खंड में 250 कनेक्शन काटने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए हर डिवीजन में पांच-पांच टीमें बनाई गईं हैं। यह विशेष अभियान 25 अगस्त को चलाया जाएगा।
विद्युत निगम एक ही दिन में जिले में दो हजार बकाएदार विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटेगा। शासन के निर्देश पर 25 अगस्त को यह विशेष अभियान चलाया जाएगा। सहारनपुर के तीन जोन के छह विद्युत खंडों में बिजली के कनेक्शन काटे जाने हैं। प्रत्येक डिवीजन को 250 बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाने का लक्ष्य रखा गया है। बिजली के कनेक्शन काटने के लिए जिले में 40 टीमें बनाई गईं हैं। प्रत्येक डिवीजन में पांच टीमें बनाई गईं हैं। सभी को बकाएदारों की सूची दे दी गई है। यह कार्रवाई इसलिए की जा रही है, जिससे बिजली का बकाया न रहे और उपभोक्ता बिजली का हर माह भुगतान करें।
उपभोक्ताओं पर बकाया भुगतान की स्थिति
सहारनपुर मंडल के तीनों जिलों के शहरी क्षेत्र में 10 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार 13687 उपभोक्ता हैं। जिन्होंने तीन माह से बिजली का बिल जमा नहीं कराया है। शहरी उपभोक्ताओं पर 50.56 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि देहात क्षेत्र में छह माह से बिल जमा नहीं करने वाले 2383901 उपभोक्ताओं पर 1290.96 करोड़ रुपये का बकाया है। सहारनपुर जिले में दस हजार रुपये से अधिक के शहरी क्षेत्र में 2276 बकाएदार हैं, जिन पर 8.04 करोड़ रुपये का बकाया है। जबकि देहात क्षेत्र में 161675 उपभोक्ताओं पर लगभग 880 करोड़ रुपये का बकाया है।
विज्ञापन
टीमें बना दी गईं हैं, सुबह से ही होगी कार्रवाई : मुख्य अभियंता
मुख्य अभियंता जीसी झा का कहना है कि प्रत्येक डिवीजन में पांच-पांच टीमों का गठन कर दिया गया है। बकाएदारों की सूची तैयार कर ली गई है। प्रत्येक अधिशासी अभियंता को मेल कर लक्ष्य बता दिया गया है। 25 अगस्त को सुबह से ही टीमें कनेक्शन काटने के अभियान में लग जाएंगी। जो उपभोक्ता बच जाएंगे उनके अगले माह कनेक्शन काटे जाएंगे।