{"_id":"6705a6edbfa61d2d7d088b54","slug":"two-snakes-appeared-in-shri-hari-mandir-devotees-were-terrified-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-133428-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: श्री हरि मंदिर में निकले दो सांप, दहशत में रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: श्री हरि मंदिर में निकले दो सांप, दहशत में रहे श्रद्धालु
Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 09 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। आवास विकास स्थित श्री हरि मंदिर में मंगलवार देर शाम दो सांप निकलने से हड़कंप मच गया। मंदिर परिसर में सांप को देखकर समिति पदाधिकारियों ने सूचना वन विभाग को दी। पता लगते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
दरअसल, श्री हरि मंदिर में रोजाना शाम के समय पूजा और आरती होती है। मंगलवार शाम के समय मंदिर में श्रद्धालु पूजा करने के लिए पहुंचे। इसी दौरान सचिन शर्मा नाम के व्यक्ति की सांप पर नजर पड़ी तो दहशत फैल गई। कुछ देर तक लोगों को कुछ समझ नहीं आया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वन विभाग के अधिकारियों को फोन कर सांप निकलने की सूचना दी गई। इसके बाद टीम मंदिर पहुंची और एक सांप को पकड़ लिया, जबकि दूसरे सांप का पता नहीं लग पाया। टीम ने उसकी काफी तलाश की। सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय निदेशक शुभम सिंह ने बताया कि टीम को भेजकर सांपों की तलाश की जा रही है। एक सांप पकड़ लिया है।