फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sides clashed for molesting woman on Mhadi Road

म्हाड़ी रोड पर महिला से छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े--

Wed, 11 Mar 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Two sides clashed for molesting woman on Mhadi Road
म्हाड़ी रोड पर महिला से छेड़छाड़ पर दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

सहारनपुर। होली पर मंगलवार को शाम के समय म्हाड़ी रोड पर एक महिला के साथ होली पर गुलाल लगाने के बहाने छेड़छाड़ की गई। इसे लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बाद में कुछ लोगों ने आरोपी युवक से माफी मंगवाकर मामले को शांत कराया।
शहर के मानक मऊ से म्हाड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर क्षेत्र की एक महिला शाम के समय उपले लेकर जा रही थी। रास्ते में उसे क्षेत्र का ही एक युवक मिला। इस युवक ने महिला के चेहरे पर गुलाल लगाने का प्रयास किया। इस पर महिला ने युवक से कहा कि अब वे सभी होली खेल चुके हैं। अब उसे गुलाल मत लगाना। महिला के मना करने पर भी वह नहीं माना और उसे जबरन गुलाल लगाने लगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि युवक ने गुलाल लगाने के बहाने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने शोर मचाया तो पास के गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक की हरकत का विरोध किया। कुछ ही देर में युवक के पक्ष से भी लोग आ गए। दोनों पक्षों में काफी विवाद हो गया। बाद में क्षेत्र के ही कुछ लोगों ने युवक से माफी मंगवाई और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed