फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two sides came face to face with the loud sound of DJ in Ghudchadhi

घुड़चढ़ी में डीजे की तेज आवाज को लेकर आमने सामने आए दो पक्ष

Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Two sides came face to face with the loud sound of DJ in Ghudchadhi
नानौता (सहारनपुर)। नगर में शुक्रवार रात वर्ग विशेष के युवकों द्वारा गली से गुजर रही घुड़चढ़ी में बज रहे डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताते हुए उसको अपने मोहल्ले से निकलने पर विरोध कर दिया। इसे लेकर दोनो पक्षों में तनाव हो गया। मौके पर पहुंचे जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर डीजे की आवाज कम कराते हुए घुड़चढ़ी को निकलवाया।
विज्ञापन

नगर के कृष्ण लीला चौक निवासी पंडित गणेश शर्मा के पुत्र प्रियांशु की शादी समारोह के चलते शुक्रवार की रात घुड़चढ़ी हो रही थी। पंडित गणेश शर्मा ने बताया कि घुड़चढ़ी जैसे ही रात में करीब दस बजे दूसरे समुदाय की गली से होकर गुजरी कुछ युवकों ने डीजे की तेज आवाज पर आपत्ति जताते हुए उसे बंद करा दिया तथा घुड़चढ़ी का अपने मोहल्ले से निकलने पर विरोध किया। घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और उनमें जमकर कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

घुड़चढ़ी में शामिल युवकों ने जहां आरोप लगाया कि उनके साथ गालियां देते हुए डीजे को बंद कराया गया वहीं दूसरे पक्ष का कहना था कि उनके घर में एक वृद्ध महिला की तबियत खराब है, डीजे की तेज आवाज व धमक से उन्हें परेशानी हो रही थी। इसके चलते घुड़चढ़ी में बज रहे डीजे की आवाज कम करने को कहा गया था। मामला बढ़ता देख भाजपा नेता विवेक नामदेव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराय और डीजे की आवाज कम कराते हुए घुड़चढ़ी को निकलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि डीजे की आवाज कम कराने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी, जिसे मौके पर ही सुलझा लिया था। किसी पक्ष द्वारा थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed