{"_id":"646672cbcd0f86c0750c8944","slug":"two-shops-caught-fire-on-the-bridge-of-ranghad-cylinder-exploded-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-2691-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: रांघड़ों के पुल पर दो दुकानों लगी आग, सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: रांघड़ों के पुल पर दो दुकानों लगी आग, सिलिंडर फटा
Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में रांघड़ों के पुल के पास स्टोव रिपयेरिंग और वुडकार्विंग की दुकान में आग लग गई। एक ही भवन में दोनों दुकान हैं और ऊपर गोदाम बना है, जिसमें सिलिंडर रखे हुए थे। आग लगने से एक सिलिंडर भी फट गया। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जांच में सामने आया कि यहां गैस की कालाबाजारी की जा रही थी और सिलिंडर की रिफलिंग भी होती थी। दमकल विभाग ने आठ सिलिंडर बरामद किए हैं।
घटना बृहस्पतिवार की सुबह साढ़े पांच बजे हुई। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली रांघड़ों के पुल के पास एक भवन में आग लगी है, जिसमें मोनू की स्टोव रिपेयरिंग की दुकान है और लोकेश बंसल की वुडकार्विंग व पेंट्स का कारोबार है। तीसरी मंजिल पर गोदाम बना रखा है।
सूचना दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो आग विकराल रूप ले चुकी थी। इसी बीच एक घरेलू गैस सिलिंडर भी फट गया। दमकल विभाग की टीम ने करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। दमकल विभाग की टीम सीढ़ी लगाकर गोदाम घुसी और वहां से गैस सिलिंडर बाहर निकाले। गनीमत रही कि एक ही सिलिंडर फटा और अन्य सिलिंडर आग की चपेट में नहीं आए। अगर अन्य सिलिंडर भी फटते तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
अग्निशमन अधिकारी द्वितीय ऋषभ पंवार का कहना है कि शार्ट सर्किट से गोदाम में आग लगी, जो वुडकार्विंग और स्टोव रिपेयरिंग की दुकान तक पहुंची। मोनू की दुकान से आठ सिलिंडर बरामद हुए हैं। जांच में सामने आया कि यहां पर गैस की कालाबाजारी की जाती थी और सिलिंडरों रिफलिंग भी होती थी। आरोपी के खिलाफ थाना कुतुबशेर में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
सिलिंडर फटते ही दहशत में आ गए लोग
जिस जगह घटना हुई है, वह घनी आबादी वाला इलाका है। सिलिंडर फटते ही धमाके की वजह से लोग दहशत में आ गए। आसपास के दुकानदार और मकानों से भी लोग घरों से बाहर निकल गए।
नमकीन की फैक्टरी में लगी आग
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की पारसपुरम कॉलोनी चल रही नमकीन की फैक्टरी में में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
पारसपुरम में सोने की नमकीन की फैक्टरी है। बृहस्पतिवार की दोपहर फैक्टरी में कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक शार्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लग गई। समय रहते दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।