फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two roads of the district will be made of State Highway category

Saharanpur News: जिले के दो मार्ग स्टेट हाईवे श्रेणी के बनेंगे

Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 30 Jan 2023 01:49 PM IST
विज्ञापन
Two roads of the district will be made of State Highway category
चिलकाना-गंगोह-बिडौली मार्ग, जिसे स्टेट हाईवे श्रेणी में शामिल किया जाएगा।
सहारनपुर। जिले की दो मुुख्य मार्गों को हथिनीकुंड बैराज से चिलकाना-गंगोह-बिडौली मार्ग और सहारनपुर-नकुड-गंगोह-थानाभवन मार्ग को स्टेट हाईवे श्रेणी में शामिल किया जाएगा। इनके अलावा नकुड-शाहजहांपुर-चिलकाना और गागलहेड़ी-सरसावा मार्ग को प्रमुख जिला मार्ग श्रेणी में शामिल किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बना कर शासन को भेजा। इन मार्गों की श्रेणी बदलने पर शासन से अधिक बजट मिलेगा, साथ ही सड़कों का चौड़ीकरण होगा। सड़कों का विकास होने पर यातायात और अधिक सुलभ होगा।
विज्ञापन


जनपद में यातायात को सुलभ बनाया जा रहा है। कई बड़े हाईवे और एक्सप्रेस-वे जिले से होकर गुजरेंगे। इन हाईवे से जनपद के मुख्य मार्गों को भी जोड़ा जाएगा, ताकि आवागमन में कोई परेशानी न हो। अब जनपद की मुख्य सड़कों को चौड़ा और गुणवत्ता में बेहतर बनाने के लिए मार्गों की श्रेणी बदलने का कार्य किया जा रहा है। श्रेणी बदलने से मार्गों के पुनः निर्माण का बजट अधिक मिलेगा, वहीं उन्हें और अधिक चौड़ा व डिवाइडर युक्त बनाया जाएगा। स्टेट हाईवे श्रेेणी के लिए दो प्रमुख मार्गों का चयन किया गया है। इनमें हथिनीकुंड यमुना बैराज से लेकर चिलकाना, गंगोह से होकर शामली जनपद के बिड़ौली तक जाने वाले मार्ग के अलावा सहारनपुर से नकुड़-गंगोह होकर थानाभवन तक जाने वाले मार्ग को शामिल किया है। हथिनीकुंड से लेकर बिडौली तक मार्ग करीब 101 किलोमीटर लंबा और सहारपुर-गंगोह- थानाभवन मार्ग करीब 71 किलोमीटर का है। इन दोनों मार्गों को स्टेट हाईवे श्रेणी का बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके अलावा जिले के दो अन्य मार्गों नकुड़-शाहजहांपुर-चिलकाना (32 किमी) और गागलहेड़ी-सरसावा मार्ग (31किमी) को प्रमुख जिला मार्ग में शामिल किया जाएगा। इस संबंध मेें लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बना कर शासन को भेजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रेणी के अनुसार मार्गों का विकास होगा

सहारनपुर। मार्गों की श्रेणी बदलने से सड़कों के विकास के लिए उसी श्रेणी का बजट शासन से मिलेगा। अधिक बजट आने पर सड़कों का विकास कराया जाएगा। श्रेणी बदलने के लिए चयनित किए गए मार्ग जहां पर सात मीटर चौडे़ है, वहां पर उन्हें दस मीटर तक चौड़ा बनाया जाएगा। जहां दस मीटर सड़क चौड़ी है और वहां पर जमीन भी है, तो वहां उसे 15 मीटर चौड़ा कर डिवाइडर बनाए जाएंगे।


- सहारनपुर जनपद की दो मुख्य मार्गो को राज्य मार्ग की श्रेणी में शामिल किया जाएगा। वहीं दो सड़कों को प्रमुख जिला मार्ग की श्रेणी में रखा जाएगा। इनका प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। मार्गों की श्रेणी बदलने से उसे श्रेणी का बजट मिलेगा, जिससे सड़कों का और अधिक विकास कराया जाएगा।

-- बालेंद्र, मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed