{"_id":"57f945fb4f1c1b6d53270901","slug":"two-pilgrims-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद जाम लगा रहे लोगों को समझाते सीओ बेहट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट में अलीपुर भागूवाला गांव के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में शाकंभरी देवी के दरबार में पदयात्रा लेकर जा रहे दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए श्रद्धालुओं ने शाकंभरी देवी रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को समझाकर करीब एक घंटा बाद जाम खुलवाया।
हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। मां शाकंभरी देवी पदयात्रा लेकर जा रहे थाना सरसावा क्षेत्र के कुम्हारहेड़ा के श्रद्धालु अलीपुर भागूवाला गांव के पास माता के मंदिर की रेहड़ी लेकर खड़े थे। उनके पीछे गंगोह निवासी श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी थी। ट्राली में सवार श्रद्धालु पास ही एक दुकान पर चाय पी रहे थे। बेहट की ओर से गई एक कार ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रैक्टर-ट्राली आगे खड़े कुम्हारहेड़ा निवासी शुभम उर्फ ज्ञासी (23) पुत्र मलखान, अनित (17) पुत्र बाबूराम, मदन पुत्र राम सिंह, अमित पुत्र कर्ण सिंह, धनीराम पुत्र सूबेदार और रेहड़ी को कुचलते हुए ट्राली खाई में पलट गई। हादसे में सभी श्रद्धालु और ट्राली में सवार गंगोह निवासी सोनू पुत्र अशोक, संदीप पुत्र सतीश, संदीप पुत्र कृष्णपाल घायल हो गए। हादसे के बाद कार में सवार अपने वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गए। घायल श्रद्धालुओं के परिजनों ने थाना मिर्जापुर पुलिस और एंबुलेंस के लिए 108 पर कॉल की, लेकिन आधे घंटे तक भी दोनों में से कोई नहीं पहुंचा। उन्होंने राहगीरों के वाहनों को रोककर सहायता मांगी और घायलों को बेहट सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में शुभम उर्फ ज्ञासी और अनित को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद सीएचसी में चीख-पुकार मच गई।
डॉक्टरों ने राम सिंह, अमित, धनीराम, सोनू, संदीप आदि को हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के करीब दो घंटे बाद सीएचसी में पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
उधर, श्रद्धालुओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भागूवाला गांव में शाकंभरी देवी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्र सिंह राणा और एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।