फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people riding a pickup caught with illegal firecrackers worth eight lakhs

Saharanpur News: आठ लाख के अवैध पटाखों के साथ पिकअप सवार दो लोग पकड़े

Mon, 01 Apr 2024 05:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 01 Apr 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Two people riding a pickup caught with illegal firecrackers worth eight lakhs
छुटमलपुर (सहारनपुर)। फतेहपुर थाना पुलिस ने आठ लाख रुपये कीमत के अवैध पटाखों के साथ पिकअप सवार दो लोगों को पकड़ा है। बाद में इनकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने पटाखे बनाने के उपकरण, विस्फोटक तथा ज्वलनशील पदार्थ सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात चमारीखेड़ा के पास वाहन चेकिंग के दौरान बिहारीगढ़ की तरफ से आए पिकअप को रुकवाकर चेकिंग की गई। उसमें भारी मात्रा में पटाखे तथा विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ। पकड़े गए अफनान पुत्र सगीर और सुहैल पुत्र रहीसु निवासीगण गांव पसौंडा थाना टीला मोड़ जिला गाजियाबाद ने पूछताछ में बताया कि वह इन पटाखों को बेचने के लिए शाहदरा दिल्ली ले जा रहे थे। इनका अवैध रूप से निर्माण बिहारीगढ़ थाने के गांव कुरढीखेड़ा में करते हैं। पटाखों की कीमत आठ लाख रुपये कीमत बताई गई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अवैध फैक्टरी पर छापा मारा तो वहां से 60 लीटर केमिकल और करीब 14 लीटर ज्वलनशील पदार्थ के साथ पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed