{"_id":"698f77ff71b903b6500b2e77","slug":"two-people-injured-in-a-fight-during-a-wedding-due-to-an-old-rivalry-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169373-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बरात में पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बरात में पुरानी रंजिश को लेकर चले लाठी-डंडे, दो लोग घायल
Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
गंगोह। गांव जेहरा में डॉ. मदन की पुत्री के विवाह समारोह में बरात में आए दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चल पड़े। इसमें दोनों पक्षों के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि हरियाणा के पानीपत जनपद के थाना समालखा क्षेत्र अंतर्गत गांव पट्टी कल्याण से बरात दूधला गांव के बैंक्वेट हाल में आई हुई थी। बरात में शामिल दो पक्षों के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से स्पष्ट इंकार किया है। मारपीट में एक पक्ष के सचिन तथा दूसरे पक्ष के विवेक घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, गांव के जिम्मेदार लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।