Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people, including a woman, killed in road accidents; three injured

Saharanpur News: सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Nov 2026 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 08 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a woman, killed in road accidents; three injured
सहारनपुर/लखनौती। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। शनिवार देर शाम
विज्ञापन

मानपुर कदीम निवासी रेखा अपने पति बिल्लू और बेटे आदित्य (12) के साथ यमुनानगर से काम से वापस मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। जब वह सलारपुर गांव के पास पहुंचे उनकी बाइक की सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को सीएचसी गंगोह पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद रेखा को मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पति बिल्लू और बेटे आदित्य की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग निकला। पुलिस क्षेत्र अधिकारी शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। उधर, सीओ द्वितीय विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शनिवार रात थाना जनकपुरी क्षेत्र में जिला अस्पताल चौक पर वाहन की साइड लगने से अमित (23) निवासी दाबकी जुनारदार देहात कोतवाली की मौत हुई है, जबकि इसी गांव का मुकुल घायल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed