फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two people including a home guard have been injured in an attack in a village in Saharanpur

UP: मामूली कहासुनी को लेकर झगड़ा, पंचायत कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, फायरिंग, होमगार्ड समेत दो घायल

Tue, 08 Nov 2022 09:50 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 08 Nov 2022 09:50 PM IST
सार

SAHARANPUR NEWS : मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं पंचायत कर रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई, जिसमें होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two people including a home guard have been injured in an attack in a village in Saharanpur
सहारनपुर पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नकुड़ में कोतवाली क्षेत्र के गांव अबाबकपुर में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। वहीं झगड़े को लेकर हो रही पंचायत में एक पक्ष के लोगों ने होमगार्ड पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल होमगार्ड समेत दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों के परिजनों ने पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मंगलवार देर शाम गांव अबाबकपुर निवासी सुरेशचंद ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके भाई प्रमोद व विपक्षी अमन के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि कहासुनी के बाद गांव के जिम्मेदार लोग पंचायत कर मामले को निपटाने के प्रयास कर रहे थे। तभी लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से लैस करीब दस से बारह लोगों ने अचानक उन पर फायरिंग करते हुए हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड मेम सिंह गोली लगने से घायल हो गए। गोली लगने से घायल हुए होमगार्ड नकुड़ कोतवाली की फन्दपुरी चौकी में तैनात है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी में गठबंधन की रणनीति तय: चौधरी जयंत ने साफ की तस्वीर, एक सीट पर RLD तो दो पर मिलकर लड़ेंगे चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया। जहां डाक्टरों ने मेम सिंह व सिर में धारदार हथियार लगने से घायल रविंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा सुरेश भी मारपीट में घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंपों के काले राज: सेवानिवृत DIG का बेटा निकला मास्टरमाइंड, तेल में करते थे मिलावट, सामने आएगा पूरा सच

उधर, घटना की सूचना के बाद सीओ अरविंद पुंडीर और कोतवाल राजेंद्र वशिष्ठ ने पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed